यीशु मसीह संबंधी दस महत्त्वपूर्ण पुरातत्व खोज

 

यीशु मसीह संबंधी दस महत्त्वपूर्ण पुरातत्व खोज

1) पिलातुस के नाम का शिलालेख और मुहर वाली अंगुठी :  


सम्राट तिबुरियस के उपासना हेतु बनाए गए मंदिर के सिडीयो में एक शिलालेख पाया गया जिसपर पिंतियुस पिलातुस यहुदा का हाकिम यह खुदा हुआ पाया गया. इस शिलालेख की खोज इटालियन पुरातत्वविद एंटोनियो फ्रोवा १९६१ में की थी। पुरातत्व विभाग को पिलातुस के संबंध में और एक सबुत मिला है। वह है उसके नाम के मुहर वाली अंगूठी। यह अंगुठी 1969 हेरोदियन में मिली। इस अंगुठी पर लिखा हुआ है: ΠΙΛΑΤΟ (PILATO) पिलातो, (उसके नाम का एक उच्चारण) लुका 23:1-7 और 13-25 में पिलातुस यहुदिया का रोमी प्रांत अधिकारी था, उसके सामने यीशु मसीह का मुकदमा लढा गया। तथा उसके की आज्ञा के द्वारा प्रभु यीशु को कृस पर चढाया गया था।




2)   कैसर अगस्तुस की समाधि/ कब्र


रोमन साम्राज्य का एक महान सम्रात जिसने ई. स. पू 27 से ई.स. 14 तक राज किया
. लुका की किताब में हम कैसर अगस्तुस के बारे में पढ्ते है। (लुका2:1-7). इस सम्राट की समाधि रोम में तिबर नदी के पूर्व में
स्थित है।

3)    कईफा महायाजक के बारे में पुरातत्व सबुत:

1990 में इस्राएली पुरातत्व झ्वि ग्रीन्हट द्वारा कइफा महायजक की पारिवारिक कब्रगाह की खोज की, जिसमें एक मखबरें पर युसुफ, कइफा का पुत्र लिखा हुआ है। प्रभु यीशु के समय यरुशलेम में कइफा महायाजक पद पर था, तथा प्रभु यीशु को पकडने के बाद उसे इसी महायाजक के सामने पेश किया गया था।

4)    राजा हेरोदस महानऔर उसके अस्तित्व के सबूत


एक महत्वाकांक्षी राजा, हेरोदस के संबंधी अनेक पुरातत्व सबूत प्रचुर मात्रा मिले है
, उसके द्वारा निर्मित महल, यहुदी मंदिर और ऐसे अनेक वास्तुशिल्प और उनके अवशेष उसके शासन की गवाही देते है। प्रभु येशु के जन्म के समय उसकी कृरता को और राजपद के लिये लालसा हम सभी को सुसमाचार के द्वारा परिचित है। साथ ही यहुदी इतिहासकार जोसेफस अपने लेखों में उसके बारे में बातें करता है। हेरोद राजा के कब्र की खोज हेरोदिया में की गई है। (मत्ती 2:2-17)  

5)    मंदिर के शुद्धिकरण की घटना से संबंधीत पुरातत्व सबुत


सुसमाचार की किताबों में यरुशलेम स्थित मंदिर में चलने वाले विविध व्यापार और पाखंड का वर्णन मिलता है। जिसका प्रभु यीशु ने पुरजोर विरोध किया। यीशु के समय मंदिर का टॅक्स दिया जाता था। देश विदेश आए हुए यहुदी और यहुदी मतावलंबी अपने रुपयो को बदलावा कर मंदिर का
टॅक्स भर दिया करते थे।  पुरातत्व उत्खनन में ऐसे शिलालेख मिले जो उन व्यापारियों के खुदे हुए चित्र को दर्शाते है। साथ ही एक शिलालेख पर मन्दिर का कर एक दीनार होगा यह खुदा हुआ है। यरुशलेम में मंदिर कर स्वरुप में दिए जाने वाले दिनार प्रचुर मात्रा में मिले है।

6)      पुराना ओटोमन कारागृह वह स्थान जहा पिलातुस ने यीशु की जांच की थी...

 


1999 में पुरातत्व विद्वान अमित रेईम  यरूशलेम स्थित पुराने कारा गृह ओटोमन की खुदाई करते समय उन्होंने पाया की जगह लगभग 2700 साल पुरानी है। जो लगभग 160 फिट लंबा और 30 फिट चौड़ा था। जिसकी नींव सबसे पहले हिजकियाह राजा ने रखी थी । पहली शताब्दी में यह स्थान हेरोद राजा के राजभवन के दीवार को सट कर था। यह वह स्थान था जहा पर प्रभु को पिलातुस द्वारा न्याय के लिए पेश किया गया।

7)    शीलोह का कुण्ड:


यूहन्ना 9:6-7 में हम शिलोह कुण्ड के बारे में पढते है। जहा पर यीशू एक जन्मांध व्यक्ति के आंखो पर थुक से सानी मिट्टि लगा कर धोने कहता है और वह व्यक्ति चंगाई पाता है। 2004 में यह कुण्ड जल निकासी (गटर) प्रणाली के मरम्मत के दौरान गलती से खोजा गया। इस कुण्ड की खुदाई के दौरान जो बरतन मिले उनकी तीथि ई.स.पू 11 की है
, जिससे हमें पाता चलता है की यही कुण्ड यीशु के समय था जहा वह जन्मांध व्यक्ती चंगा हो गया।

यह कुण्ड हिजकियाह के सुरंग के अंत में स्थित है। जो खुद उसने शहर में पानी की आपुर्ति के लिये ई. स. पू 700 में बनवाई थी। यह सुरंग लगभग 1500 फिट लम्बी है। जो 1883 में पुरातत्व वेत्ता एडवर्ड रोबिनसन ने खोज निकाला था। जिसका वर्णन हम 2 राजा 20:20 में पाते है। (2 इति 32:30)

8)    कफरनहम का यहुदी सभास्थान (synagogue)

 


यह खुब सुरत चुने के पत्थर से बनाया गया यहुदी सभा स्थान (
synagogue) कफरनहम में है, जो 4थी या 5वी शताब्दी में उसी नींव पर बनाया गया था जो पहली शताब्दी में थी। यह यीशु मसीह के समय के यहूदी सभा स्थान की संरचना है जिनमें प्रभु यीशु ने उपदेश दिए। (संदर्भ यूहन्ना 6:59, मरकुस 1:21)

9)    यीशु के समय इस्तेमाल किये गए पात्र


काना नगर के विवाह के समय हम छः बडे बडे मटकों के बारे में पढते है। (युह 2 अ.) काना नगर के आस पास ही पुरातत्त्व वैज्ञानिकों को पत्थर के बडे - बडे मटके प्राप्त हुए
, साथ ही वह जगह भी खोज ली गई जहां यह सब बनाया जाता था। इसके अलावा प्रभु यीशु के समय यहुदियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शुद्धिकरण के पात्र उत्खनन में पाए गए है। यीशु ने अपने चेलों के पैर धोने के लिये इन्हीं प्रकार के पात्रो का उपयोग किया था।

10  प्राचीन मछुवारों की नौका (fishing boat)


यह प्राचीन मछुवारों की नौका 1986 में गलील के झील के कीचड में खोजी गई
, जब इसकी तारिख जांची गई, यह मसीह के समय की निकली, यह नौका सुसमाचार की किताबों में उल्लेखित तथा सर्व सामान्य रिति से उपयोग में लाई जाने वाली नौका है। प्रभू येशु के कई शिष्य मछेवारें थे। जैसे पतरस, याकुब, युहन्ना...( संदर्भ: मत्ती 4:8, मरकुस 1:16-20)


Reference: 
1)  https://biblearchaeologyreport.com/2021/04/02/top-ten-discoveries-related-to-jesus/
2) 
Popular Handbook of Biblical Archaeology'

3) www.bible.ca/pottery 
4) Academia.edu 

Post a Comment

0 Comments