थिस्सुलीनुके का 'पॉलिटख्स शिलालेख'- प्रेरितों कामों के संबंध में पुरातत्व सबुत

थिस्सुलीनुके का 'पॉलिटख्स शिलालेख'- प्रेरितों कामों के संबंध में पुरातत्व सबुत

संबंध: प्रेरितों के काम 17:6,8
खोज: यह शिलालेख 1876 में थिस्सलुनीके में खोजा गया था, आज यह ब्रिटिश वस्तुसंग्रालय में रखा हुआ है।


ग्रीक भाषा का मुल लेख:
π̣ολειταρχούντων · Σωσιπάτρου · τοῦ Κλ̣[εo-] π̣άτρας · καὶ · Λουκίου · Ποντίου Σεκούνδο[υ̣] υ̣ἱοῦ · Αὔλου · Ἀουίου · Σαβείνου · Δημητρίου · τ[οῦ] Φαύστου · Δημητρίο̣υ · τοῦ Νεικοπόλεως [ · ] Ζω(ΐλου) τοῦ Παρμενίωνος · τοῦ · κα̣ὶ Μενίσκου · Γαΐου · Ἀγιλληίο[υ] Π̣οτείτου · ταμίου [ · ] τῆς · πόλεος · Ταύρου · τοῦ · Ἀμμίας τ̣οῦ καὶ Ῥήγλου · γυμνασιαρχοῦντος · Ταύρου τοῦ Ταύρο̣[υ]

लुका जिसने नये नियम में लुका रचित सुसमाचार और प्रेरितों के काम दो किताबे लिखी। यह दोनो किताबे प्रभु यीशु की सेवकाई और प्रथम शताब्दी में कलिसिया का विकास को ऐतिहासिक पहलू से दर्शाती है। लुका के लेख बहुत ही संशोधित और सुसंघटित थे।
प्रेरितों के कामों में लुका पौलुस के बहुत ही करिबी साथी था। पौलुस की मिशनेरी यात्राओ में भी वह उसके साथ रहा था।
पौलुस ने अपने दुसरे मिशनेरी यात्रा के दौरान थिस्सलुनीके में प्रचार किया। जहा पर उसे स्थानिको के विरोध का भी सामना करना पडा। प्रेरितों के काम 17:6-8 में हम पाते है उन्हे नगर के ‘अधिकारियों’ के सामने खड़ा किया गया। मुल ग्रीक भाषा में ‘अधिकारी के लिये जो शब्द इस वचन में इस्तेमाल किया गया है वह ‘पॉलिटख्स’ ही है।
वे लोग जो लुका के विवरण को ऐतिहासिक दर्जा नहीं देते और प्रेरितों के कामों उपयोग में लाए गये शब्दो को लेकर सवाल उठाते, इस शिलालेख के द्वारा वे निरूत्तर हो गये।
साथ ही इस शिलालेख में हम सोसिपुत्रस, लूकियुस, सिकुन्दुस, और गयुस जैसे नामो का उल्लेख पाते है, जो नये नियम के समय में काफी आम नाम थे। (देखे रोम 16:21, प्रेरित 20:4, 3 युहन्ना 1:1)
नये नियम के पुरातत्व खोज के संबंध में यह शिलालेख एक महत्त्वपूर्ण साबित हुआ है।
#नये_नियम_केपुरातत्व_सबुत #प्रेरितो_के_काम #पौलुस

Post a Comment

0 Comments