बाइबल के समय के लोगो की भोजन व्यवस्था - शाकाहार, मांसाहर और अन्य भोजन सामुग्री

बाइबल के समय के लोगो की भोजन व्यवस्था

शाकाहार, मांसाहर और अन्य भोजन सामुग्री

फल और सब्जिया
प्राचिन इस्राएली ज्यादातर शाकाहार पसंद करते थे और मांसाहार कुछ ही मौको पे किया जाता था। जैसे यदि कोई मेहमान आए, विवाह भोज, या अन्य खुशी का मौका।
उत्पत्ती में हम पाते एसाव ने कैसे मसुर के दाल के सब्जि के लिये अपने पहलौटे होने के अधिकार का सौदा किया। उत्प 25:33,34. अबशालोम के बगावत के समय भी जब रब्बा और लोदबरवाशी दाऊद के लिये सब्जिया ले आए। (2 शमु 17:27-29) कैसे नबुकदनेस्सर के महल में दानिएल और उसके साथीयो ने सागपात के भोजन की मांग की। (दानिएल 1:8-15)
अंजीर, अंगूर, जैतून, अनार, सेब, खजूर, गूलर, पिस्ता, बदाम इन फलों का हम पवित्र शास्त्र में ज्यादा जिक्र पाते है ((उत्प. 43:11; व्य. 8:8; 34:3; श्रेष्ठगीत 7.8; 8:5; आमोस 7:14; मत्ती 7:16) जैतुन, अंजीर और अंगुर इस्राएल के प्रमुख फल थे। इन्हे सुखाकर भी खाया जाता था। अंगुर के द्वारा दाखमधु और शराब भी बनाई जाती थी। (गिनती 6:3; व्य. 32:143; रूत 2:14; 1 शमू. 25:18; योएल 1:53: 3:18)
जैतुन का तेल रोटीया और प्रतिदिन के भोजन बनाने के लिये किया जाता था। निर्ग. 29:2; लेव्य, 2:4,14-16 2 राजा 17:12-14)
बाइबल जगत में जिन सब्जियों का उनमें लोबिया, खीरे, खरबूजे, गन्दने, प्याज, लहसुन, मुश्कदाना, राई-सरसों भी थी (उत्प. 25:34; गिनती 11:4,5; 2 शमू. 17:28; अय्यूब 30:4; मत्ती 13:31)।
मांसाहार और पशुओ के अन्य उत्पादन द्वारा पोषण
बाइबल इस बात का स्पष्ट उल्लेख करती है की जलप्रयल के बाद मानवजाति को मांसाहर करने की अनुमति परमेश्वर द्वारा दी गई। (उत्प 9:2-7)
इस्राएली लोग उन्ही पशुओ का मांस खास मौको पर खाते थे जिसकी उन्हे व्यवस्था में आज्ञा दी गई थी। जैसे गाय-बैल, भेड-बकरिया। इन जानवरो से मिलने वाले दुध और अन्य दुधजन्य पदार्थो का उपयोग (जैसे पनिर, मक्खन, दही) वे अपने प्रतिदिन के भोजन में करते (उत्प 18:7, न्या 6:19 1 शमु 25:18 लुका 15:23,29, व्य. 14:4-5) उत्प 18:7-8 में हम हिरन के मांस का उल्लेख पाते है जिसको एसाव शिकार कर ले आया था।
मांस को लहु समेत खाने को मना किया गया था। (उत्प 9;4, लैव्य19:26) मांस को भुन कर या उबाल कर खाया जाता था। (1शमु 2:13-15, यहेज 24:3-5)
अन्य भोजन सामग्री
नये नियम में हम भोजन मछलीयो का उपयोग पाते है। (लुका 24:42-43, युह 6:11, 21:9) लुका 6:6 में हम अंडे भोजन में इस्तेमाल देखते है।
युहन्ना बपतिस्मा दाता का भोजन टिट्डिया और वनमधु था। (मती 3:4) मधु के बारे में हम पुराने नियम में कही अवसरो पे पढते है। जैसे, शमशोन शेर के हड्डियो के ढांचे में बने मधु को खाता है (न्या14:8,9) योनातान ने मधु खाकर युध्द करता है। (1शमु 14:25-27)
(निचे कुछ सिक्के दिये गये है जो बाइबल के समय के जिन पर उस समय की भोजन सामुग्री निर्देशित है)


Post a Comment

0 Comments