पिलातुस संबंधी पुरातत्व सबुत

पिलातुस संबंधी पुरातत्व सबुत

सबुत जो साबित करता है की पवित्र शास्त्र की घटनाए मनघडन्त नही है।
पिलातुस संबंधी शिलालेख सन 1961 में इटालियन पुरातत्वविद एनटोनियो फ्रोवा ने सीजेरिया मारितिमा में एक पत्थर की पटिया पर एक अभिलेख की खोज की जो कि इस खोज के समय कैसरिया की रंगशाला को जाती सीढ़ियों के एक हिस्से के रूप में उपयोग किया जा रहा था।


इस पर लातिनी पर चार पंक्तियाँ खुदी थीं, जिसमें से तीन आंशिक रूप से पढ़ने योग्य हैं, संभावित अनुवाद निम्नानुसार है:
[DIS AUGUSTI]S TIBERIÉUM
[...PONTI]US PILATUS
[...PRAEF]ECTUS IUDA[EA]E
[...FECIT D]E[DICAVIT]
अनुवाद
टाइबेरियम
पिन्तयुस पीलातुस
यहूदा का हाकिम
प्रतीत होता है कि यह शिलालेख मूलतः एक टाईबेरियम (सम्राट तिबुरियस की उपासना हेतु मंदिर) की नींव में लगा हुआ था, और बाद में वहाँ लगा दिया गया जहाँ से यह प्राप्त हुआ था।
यह शिलालेख पिन्तुस पिलातुस के “अधिपति” पद नाम का स्पष्टीकरण देता है, कम से कम उसके शासनकाल में तो। बाद में, टैसिटस और जोसीफस उसे “राज्यपाल" कहते हैं। नया नियम में उसे हाकिम कहा गया है, इस शब्द में उक्त दोनों पदवियां समाहित हैं।
यह शिलालेख पिलातुस के नाम एवं पद दोनों का एकमात्र पुरातत्विक प्रमाण है। (Dockery, FBI, 360)
(क्रेडित: नये प्रमाण जो आपका फैसला माँगता है)

Post a Comment

0 Comments