‘ICHTHYS’ आरंभिक मसीहीयों द्वारा 'मछली' के चिन्ह का उपयोग




 

‘ICHTHYS’ आरंभिक मसीहीयों द्वारा मछली के चिन्ह का उपयोग

(सताव में कलिसिया का चिन्ह)


मसीहत के प्रारंभिक इतिहास में मछली (देखे चित्र) को विश्वास को प्रकट करने के गुप्त संकेत के रुप में इस्तेमाल किया गया। सताव के समय मसीही के उपासना के स्थान को निर्देशित करने के लिये चिन्ह के द्वारा निशान बनाये जाते। और विश्वास करने वाले नियुक्त स्थान पर पहुँच परमेश्वर की उपासना करते। इस चिन्ह को मसीहीयों द्वारा उपयोग करने का और एक कारण था ग्रीक भाषा में इसका नाम ICHTHYS; जैसे आज हम बडे नामों को संक्षिप्त रुप से लिखते है, जैसे ATM, VIP, HDFC. वैसे ही ICHTHYS (मछली) इस नाम के अद्याक्षरों का विस्तार करने से मसीह यीशु संबंधी विश्वास को दर्शाने वाला वाक्य बनता था।


> Iota - Iēsoûs (
Ἰησοῦς), "Jesus" यीशु  

> Chi - Chrīstós (Χρῑστός), "anointed" मसीह

> Theta - Theoû (Θεοῦ), "of God" परमेश्वर का

> Upsilon - (h)uiós[10] (Yἱός), "Son" बेटा

> Sigma - sōtḗr (Σωτήρ), "Savior" उध्दारक

 

इस चिन्ह के अद्याक्षरों को यीशु मसीह परमेश्वर का बेटा उद्धारक है के रुप पहचाना जाता था। बेतलेहेम के जेरोम उपासना भवन (chapel of Jerome) में तथा इफिसुस में खंडहरों में हम इन चिन्ह को पाते है। हम इस नाम या मछली के चिन्हों को इजिप्त, ग्रीस, और अन्य जगहों पर उत्खनन में मसीही कब्रों, कलिसिया आदि पर पाते है।

 

 Buy Best Bible Dictionary

 खरिदे बाइबल शब्दकोश 

 Buy Christian Books 

मसीही किताबे खरिदे


Post a Comment

0 Comments