नीनवे शहर और सन्हेरिब के महल एवं विशाल प्राचीन पुस्तकालय की खोज

 नीनवे शहर और सन्हेरिब के महल एवं विशाल प्राचीन पुस्तकालय की खोज


टिग्रिस नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर प्राचीन मेसोपोटेमिया में स्थित शहर था। जो प्राचीन जगत का एक महान शहर हुआ करता था। उत्प 10:11-12 में हम इसका प्रथम उल्लेख पाते है। इतिहासकार मानते है की इस शहर का विनाश बेबोलियन साम्राज्य ने किया।

पहले जब पुरातत्व वैज्ञानिक इस शहर की खोज कर रहे थे तब उन्हें कही बार निराशा हासिल हुई। फ्रेंच पुरातत्व विद्वान एमिलो बोट्टा ने इस दिशा में काफी खोजबीन की और उन्होंने जब राजा सर्गोन का महल खोज निकाला तब उन्हें लगा की निनवे शहर भी मिल गया है, लेकिन वहाँ से प्राप्त प्राचीन लेखों से उन्हें पता चला की उनका अंदाजा गलत है। (राजा सर्गोन के विषय में जानने के लिये पिछली पोस्ट पढे)


ऑस्टिन हेंरी लेयार्ड
इसके बाद निम्रोद टीलेकी खुदाई करते समय इंग्लिश पुरातत्व विद्वान ऑस्टिन हेंरी लेयार्ड ने एक नगर को 1845 में खोज निकाला,  उस समय भी उन्हें लगा की यह प्राचीन नीनवे शहर है। लेकिन फिर से प्राप्त अवशेषों और लेखों की जांच करने के बाद पता चला की यह उत्पत्ति किताब में वर्णित
कालह नामक जगह है। (उत्प 10:10-12)

लेकिन इस विभाग में ये सभी खोजबीन बाइबल के अभ्यास और ऐतिहासिकता दृष्टि से महत्त्वपूर्ण साबित हुई।

इसके पश्चात नीनवे शहर को खोजने का श्रेय इंग्लिश पुरातत्व वेत्ता ऑस्टिन हेंरी लेयार्ड को जाता है। जो  पुरातत्व खोज के इतिहास में एक रोमांचकारी खोज साबित हुई। आइए इसके बारे में और जाने।

लेयार्ड ने अपनी खोज कुयुंजिक नामक स्थान पर जारी रखी। उनके साथ उनके साथी रास्सम ने वहाँ के एक टीले पर उल्लेखनीय खुदाई आरंभ की। दूसरी और फ्रेंच पुरातत्व वेत्ता बोट्टा और प्लेस ने भी इस टीले के दूसरी छोर पर उत्खनन जारी रखा। 1847 में ऑस्टिन हेंरी लेयार्ड ने उपरोक्त स्थान पर सन्हेरिब के महल को खोज निकाला और उन्हें वहाँ प्राचीन नीनवे शहर भी मिला।

पुरातत्व विद्वान रास्सम

उन्हें वहाँ पर भव्य महल मिला जिसमें लगभग 71 हॉल थे, बडे-बडे कक्ष और गलियारे थे। अलबास्टर की कई भव्य मूर्तियां, दीवारों  पर खुदे हुए शिल्प मिले जिसमें असेरियन राजाओं के लड़ाइयों के, विजय के और महान कार्यों के वर्णन लिखे हुए थे। पंख लगे हुए बैल की मूर्तियाँ, सिंह-स्फिंक्स और लगभग 27 प्रवेश द्वार पाए गये।

सन्हेरिब राजा के महल में महल के निर्माण कार्य के विषय में एक लेख मिला जिसपर कुछ इस तरह से लिखा हुआ था, “सन्हेरीब, ब्रह्मांड के राजा, अश्शुर के राजा: सफेद चुना पत्थर, जो ईश्वर के आदेश पर बलदई की भूमि में खोजा गया था, दुश्मन शहरों के लोग और दूर दराज के पहाड़ [जिलों] के लोग, मेरे हाथों की विजय, लोहे की चोंच और कुल्हाड़ियों के साथ, मेरे महल के निर्माण के लिए और मैंने उन्हें अपने महल के फाटकों के लिए शक्तिशाली रक्षा करने वाले बैल-कोलोसी में बदल दिया

यहाँ पर हुए उत्खनन में सबसे महत्त्वपूर्ण खोज वहाँ से प्राप्त
असेरियन राजा का प्राचीन पुस्तकालयथा। लियार्ड के खोज में यह सबसे महत्त्वपूर्ण खोज थी। उसे दो कक्ष मिले जब वहाँ की मिट्टी और मलबा हटाया गया, तब उन्हें वहाँ फन्नी लिपि (Cuneiform या फाना कार लिपी) में लिखे गये मिट्टी के पट्टियों में लेख मिले। जिनकी संख्या लगभग 22,000 थी। जिन्हें ब्रिटिश म्युझियम में ले जाया गया, जहां पर विद्वानों ने उन्हें पढ कर, प्राचीन असेरियन (अश्शुरी) इतिहास के बारे में कई जानकारी हासिल की। बाद में इनका अनुवाद कर सभी अभ्यासकों के लिए उपलब्ध कराया गया।

यह किसी प्राचीन राजा के द्वारा संग्रहीत सबसे बढा पुस्तकालय है। इतिहासकार मानते है की यह पुस्तकालय असेरियन राजा (शासन काल 669 से 633 ईसा पूर्व) अशुर्बनीपल ने बनाया था। इस पुस्तकालय में अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ संग्रहित की गई थी। जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण पत्र, व्यापार, अनुबंध, बिक्री रिकार्ड, ऋण, शब्दकोश, कानून-रिकार्ड, प्रार्थनाएँ, भविष्यवाणी, ज्योतिष की किताबें, इतिहास, भूगोल और साहित्य आदी समाविष्ट थे।

इस पुस्तकालय में पवित्र शास्त्र के उत्पत्ति की किताब से संबंधित अनेक समांतर जानकारियाँ दर्ज की हुई हम पाते है, जैसे जल प्रलय, प्राचीन राजाओं की सूची, साथ ही में पवित्र शास्त्र में वर्णित विभाजित इस्राएल राष्ट्र के इतिहास से संबंधित अनेक जानकारियाँ हम पाते है। (हमारे इस ब्लॉग में शिलालेख’ ‘अश्शुर के राजा इस लेबल पर क्लिक करके आप उन्हें पढ सकते हो)

पवित्र शास्त्र के इतिहास के अध्ययन के दृष्टि से यह खोज मिल का पत्थर साबित हुई। जिसके द्वारा पवित्र शास्त्र में दर्ज अनेक घटनाओं के वास्तविकता पर मुहर लग गई। और वे लोग जो बाइबल काल्पनिक या फिक्शन मानते थे उन्हें करारा जवाब मिल गया हैं।

यहा पर पाए गए अवशषों की कुछ तस्विरे। 










संदर्भ: 

1.हाईलाईट ऑफ बाइबल लॅन्ड 

2, विकिपेडिया - कुछ तस्वीरे

3. बी बी सी आर्टिकल - असेरिया में उत्खनन का करने वाले 


Post a Comment

0 Comments