शिमशोन और पलिश्तियों का दागोन देवता का मंदिर

शिमशोन और पलिश्तियों का दागोन देवता का मंदिर


संबंध: शिमशोन (न्या. 16:23-30)

शिमशोन के बारे में हम सब जानते है। और खासकर के उसके अंत के समय में उसने किस प्रकार से पलिश्तियों का विनाश किया। उपरोक्त शास्त्र भाग में आप इस घटना का पूरा विवरण पढ सकते हो।

शिमशोन के बल का राज जानने के बाद उसके बाल काटकर, निर्बल होने के बाद उसकी आंखें फोडी गई और उसे दागोन नामक पलिश्ति देवता के मंदिर में ले जाया गया। जहाँ पर शिमशोन अपने अंत समय में परमेश्वर से सहायता माँगी और दागोन के मंदिर जिन खंबो पर टिका था, उसे हिलाकर मन्दिर के छत को गिरा दिया और इस प्रकार से पलिश्टियों को मार डाला। शास्त्रपाठ बताता है छत पर लगभग 3000 स्त्री-पुरुष थे।

पुरातत्ववेत्ताओ को पलिस्टाईन के खुदाई में ऐसे अबतक 2 से 3 मंदिर मिले है। और सभी की रचना में अभुतपूर्व समानता है; और उनकी छत बीच के खम्बे पर आधारित थी।

एक मंदिर तेल अबीव के उत्तरी भाग में तेल कसीले नामक स्थान पर मिला है। और एक मंदिर मिकने जो पुराना एक्रोन कहलाता है उस स्थान पर मिला है। जो रचना में पवित्र शास्त्र के वर्णन से मेल खाते है। 1


बार-लान युनिवर्सिटी
के पुरातत्ववेत्तओ ने पलेस्टाईन के गाथजो पवित्र शास्त्र में वर्णित शहर जिसे गोलियाथ का नगर (घर) भी कहा जाता है, वहाँ पर महत्त्वपूर्ण खोज की। जिसमे से एक दागोन के मंदिर भी है।

8 जुन 2010 में  बार-लान युनिवर्सिटी के इस्राएल और पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर अरेन माईर ने ऐलान किया की उन्हे और उनके टिम को एक मंदिर और उपासना के साधन मिले हैजो 10 वी शताब्दी के है। (जिसकी तस्वीर मैंने यहापर दी है), “ इस मंदिर का वास्तु कुछ इस प्रकार से बनाया गया है वह इस के मध्य में स्थित दो खम्बों पे अधारित था। जो  शिमशोन के वतांत में वर्णित मंदिर के वास्तु से सटिकता से मेल खाता है। (न्या 16:29) में शिमशोन ने दो खम्बों बीच खडे होकर उन्हे धक्का देकर ढा दिया। यह मंदिर की खोज हमें उस समय के शमशोन के समय के मंदिर को दर्शाता है।“ प्रोफेसर मोईर  वे उस उत्खनन के 13 साल निर्देशक रहे है।2

यह जगह किर्यात गत के करिब यरुशलेम और अश्कलोन के मध्य स्थित है। 

संदर्भ: 1. बाइबल अंड आर्कियोलॉजी (जॉनसन पॉल) 

2. https://www.ynetnews.com/articles/1,7340,L-3927273,00.html (08.06.2010) 

3. बिब्लिकल अ‍ॅर्कियोलॉजी रिव्हिव 

Post a Comment

0 Comments