बेहिस्तुन लेख स्मारक

बेहिस्तुन लेख स्मारक

यह लेख 500 फिट की ऊँचाई में चट्टान की गहराई में नक्काशी कर उत्कीर्ण किया गया है। जिसमे लगभग 1200 पंक्तिया है, बाबेल और एकबताना के मार्ग में स्थित यह स्थान अश्शुरी, बेबिलियोन और फारसी साम्राज्य के इतिहास को प्रस्तुत करता है।

इन लेखो के द्वारा असेरिया और बेबोलिन आदि देशों की अकदी या एलामी भाषा का ज्ञान होता है, यह लेख बेबोलोनिया के फनाकार अक्षरों से लिपीबद्ध है। यहाँ पर इन भाषाओं में हजारो मिट्टी की पट्टिकाएं भी प्राप्त हुए है।

इन स्मारक लेखों की खोज ब्रिटिश अफसर हेनरी रॉलिंसन की थी। जिन्हे एक युद्ध अभियान के दौरान खोज निकाला गया था। लगभग एक दशक के बाद इन लेख के 5 खण्डो में से 400 पंक्तियो को पढने में सफलता हासील हुई। जिसका प्रकाशन 1847 में हुआ।

इन लिखों में सम्राट दारा महान (ई.स.पू. 522-486)  ने फारस को किस प्रकार से एक बडे विद्रोह से बचाया इसका वर्णन है,

पवित्र शास्त्र के दृष्टि से इन स्मारक लेखो और पट्टिकाओं का महत्त्व अनन्य साधारण, क्योकी पवित्र शास्त्र में वर्णित अश्शुरी, बेबोलियन,  मादी और फारसी आदी इतिहास इन में उत्किर्ण है; जो पवित्रशास्त्र की विश्वसनियता को साबित करता है और ऐतिहासिकता का प्रमाण देता है।

संदर्भ: आर्कियोलॉजी अण्ड बाइबल 

तस्विरे: विकिपेडिया 





Buy Best Hindi Bible Commentary

खरीदे सर्वोत्तम बाइबल के टीकाग्रंथ 

Post a Comment

0 Comments