सुमेरियन राजाओं की सूची (सुमेरेटियन किंग्स लिस्ट) -उत्पत्ति की किताब संबंधी पुरातत्व प्रमाण

सुमेरियन राजाओं की सूची (सुमेरेटियन किंग्स लिस्ट) -उत्पत्ति की किताब संबंधी पुरातत्व प्रमाण

संबंध: उत्पत्ति, आदम और नुह की वंशावली, जलप्रलय
यह उत्पत्ति की किताब की ऐतिहासिकता का प्रमाण माना जाता है। इससे पहले हमने ‘एपिक ऑफ गिलगमेश टैबलेट’ के बारे में अध्ययन किया है जो उत्पत्ति की किताब में वर्णित जलप्रलय का विवरण प्रस्तुत करता है। पवित्र शास्त्र के विवरण के साथ मेल खाते ऐसे अनेक विवरण दुनिया भर में प्राचीन दस्तावेजों में मौजुद, समय के चलते जो वास्तविक जानकारी (पवित्र शास्त्र की सच्ची जानकारी के साथ) मिलावट, विपर्यास, छेडछाड हुई। लेकिन जलप्रलय की मूल रुपरेखा समान है।
सुमेरियन राजाओ की सूची पवित्र शास्त्र के पुरातत्व अभ्यास के दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है: क्योकी इसमें जलप्रलय से पहले और जलप्रलय के बाद के सुमेरियन राजाओ की सुची दी गई है। यह सुची एक शिलालेख के स्वरुप में है। जो ई.स.पू.2300 - 2000 का हो सकता है। इस शिलालेख में हम ‘ जल प्रलय से पहले’ और ‘जल प्रलय के बाद’ इन शब्दो को लिखा हुआ पाते है। जिसमें हम लगभग 23 राजाओ की सूची देता है, जिन्होने किश शहर पे राज्य किया।1
उत्पत्ति की किताब 5:1-32 में अध्याय में हम आदम की वंशावली को पाते है और जल प्रलय के बाद भी हम नूह और उसके तीन बेटों के वंशावली के बारे में पढते है। जिनमें जलप्रलय से पहले लोग अधिक आयु जीते थे और जलप्रलय के बाद जीने के आयु की मर्यादा कम हो गई।
सुमेरियन राजाओं की सुची और उत्पत्ति की इन सुची में जो साम्यता है, वह है, जल प्रलय से पहले के लोगों के लम्बी आयु । सुमेरियन राजाओं के सुची में आठ ऐसे लोगों की आयु आदम के वंशावली के साथ मेल खाती है। हालांकि सुमेरियन राजा और उनके राज्यकाल और आयु को लेकर अनेक वादविवाद, मतभेद है।2
साथ ही जल प्रलय के बाद हम दोनों सूची में लोगों की आयुमर्यादा कम कम होते हुए पाते है।
इस प्रकार से हमें उत्पत्ति के किताब के संबंध में इस पुरातत्व खोज के द्वारा ऐतिहासिक स्रोत का पता चलता है।
लेख संपादन: संदिप कांबळे
संदर्भ और स्रोत
1. Zondervan handbook of Biblical Archaeology
2. https://answersingenesis.org/bible-history/the-antediluvian-patriarchs-and-the-sumerian-king-list/
3. Image Credit: Wikipedia
4. The Popular Handbook of Archaeology and the Bible

Post a Comment

0 Comments