अथैने (ATHENS) - प्रेरित पौलुस की सेवकाई से संबंधित ऐतिहासिक नगर

अथैने (ATHENS)

प्रेरित पौलुस की सेवकाई से संबंधित ऐतिहासिक नगर
अथैने का एरियोपगस पहाड़ी
चित्र 1: एरियोपगस (Areopagus)
अथैने की प्रसिद्ध चट्टानी पहाड़ी, जिसे मार्स हिल भी कहा जाता है। इसी स्थान को प्रेरितों के काम 17 में पौलुस के भाषण से संबंधित माना जाता है।
चित्र स्रोत एवं जानकारी

यह लगभग पाँच सौ बीस फीट ऊँचा पथरीला पठारी क्षेत्र है, जिसमें नगरकोट स्थित है। प्रेरित पौलुस इस नगर में अपनी प्रचार अभियान के दौरान ठहरे थे। उस समय यह नगर एक महान सांस्कृतिक केंद्र रहा। यहाँ अनेक आश्चर्यजनक वास्तुकला के नमूने एवं पवित्र पूजा स्थल स्थित थे। अतः यह “अनेक मंदिरों का नगर कोट” कहलाता था।

नगर कोट के उत्तरी भाग में नगर केंद्र एवं व्यापार स्थान थे, जो कि ‘अगोरा’ कहलाता था। जहाँ लोग न केवल खरीद-फरोख्त के लिए एकत्रित होते थे, बल्कि वर्तमान विषयों पर चर्चा एवं वाद-विवाद करने हेतु भी एकत्रित होते थे।

प्राचीन अगोरा में अट्टालुस का स्तोआ
चित्र 2: प्राचीन अगोरा (Ancient Agora)
अगोरा का पुनर्स्थापित स्तोआ, जहाँ प्राचीन अथैने के नागरिक व्यापार, सार्वजनिक चर्चाओं और सामाजिक गतिविधियों के लिए एकत्रित होते थे।
चित्र स्रोत एवं जानकारी

इसी स्थान पर पौलुस द्वारा अनजाने ईश्वर से प्रारम्भ कर सुसमाचार सुनाये जाने का वर्णन प्रेरितों के काम पुस्तक के 17:16-33 में पाया जाता है। निचली सतह एरियोपगस (बृहस्पति का टीला) कहलाता था, जहाँ उच्च न्यायालय स्थित था। इस टीले पर चढ़ने के लिए पैंतीस सीढ़ियाँ पत्थर पर काटकर बनाया गया है। टीले पर एक वेदी एवं चट्टान पर बनाए हुए बैठने के स्थान हैं।

एक्रोपोलिस से दिखाई देता एरियोपगस
चित्र 3: एरियोपगस की चट्टानी पहाड़ी
एक्रोपोलिस से दिखाई देने वाली एरियोपगस की पहाड़ी। प्राचीन अथैने में यह न्यायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थान था।
चित्र स्रोत: Wikimedia Commons
एरियोपगस से प्राचीन अगोरा का दृश्य
चित्र 4: एरियोपगस से प्राचीन अगोरा का दृश्य
इस दृश्य में प्राचीन अगोरा का पुरातात्त्विक क्षेत्र, हेफेस्टस का मंदिर और अट्टालुस का स्तोआ दिखाई देते हैं।
चित्र स्रोत: Wikimedia Commons

इस नगर के व्यापारिक स्थानों में उत्खनन कार्य नहीं किया गया। भ्रमणकर्ता आज भी पुरातन गलियों में भ्रमण कर प्राचीन समय को अनुभव कर सकते हैं। आज के समय बाइबल में वर्णित पौलुस द्वारा चिन्हित ‘अनजाने ईश्वर के लिए’ वेदी नहीं पायी जाती।

बाइबल संदर्भ:
प्रेरितों के काम 17:16-33
ऐतिहासिक टिप्पणी: एरियोपगस को मार्स हिल भी कहा जाता है। पौलुस के भाषण का बाइबिल विवरण प्रेरितों के काम 17:22-31 में मिलता है। पौलुस द्वारा उल्लेखित “अनजाने ईश्वर के लिए” वेदी की निश्चित पुरातात्त्विक पहचान अभी स्थापित नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments