यीशु के भाई याकुब की कब्र (मकबरा)

 यीशु के भाई याकुब की कब्र (मकबरा)



याकुब की कब्र (मकबरा) 2002 में प्रकाशित यह खोज मसीह यीशु के परिवार से संबंध रखने वाली एक महत्त्वपूर्ण खोज है। यीशु के परिवार के यह  मकबरे जिसमें परिवार के सदस्यों की अस्थियां है, प्रभु यीशु के ऐतिहासिक अस्तित्व को साबित करते है। यह कब्रगाह परिवार के द्वारा ईस्वी सन पूर्व 200 से ईस्वी सन 70 तक इस्तेमाल की गई थी। यहाँ पर एक मकबरे पर अरॅमिक भाषा में यह लिखा हुआ पाया गया- याकुब, युसुफ का पुत्र, यीशु का भाई।




मत्ती 13:55 में हम याकुब के बारे में पढते है, साथ ही प्रेरितों के काम में हम उसे यरुशलेम की कलिसिया के महत्त्वपूर्ण अगवे के रूप में पाते है। (प्रेरित 15) नये नियम में हम याकुब की लिखी हुई पत्री को भी पाते है। ईस्वी सन 62 में यहुदी अगवों के द्वारा उसे मार दिया गया। दिसंबर 2004 से 14 मार्च 2012 चले लंबे न्यायालयीन वाद विवाद से गुजरने के बाद, लगभग 138 गवाह, 52 विद्वानों की गवाही, 400 से अधिक निरीक्षण और प्रदर्शन और 12000 न्यायलयीन कामकाज के लेख, और ऑडेड ग़ॉलेन की 474 शोध निबंध और अवलोकन जिन्हें यरुशलेम के न्यायालय में पेश किया गया। 14 मार्च 2012 में न्यायाधीश अहरोन फ्राकश ने उच्च दर्जे के प्राचीन पुरालेख विद्वान, भाषा शास्त्रज्ञ, और जीव विज्ञान के विद्वानों के निरीक्षण के अधार पर फैसला सुनाया की, उस कब्र पे दर्ज याकुब, युसुफ का पुत्र, यीशु का भाई।असली लेख है और उसपर कोई भी संदेह नहीं किया जा सकता।

इस प्रकार से नये नियम के प्रमुख अगुवे याकुब और प्रभु यीशु की वास्तविकता फिर से एक बार पुरातत्व प्रमाण के द्वारा साबित हुई।

संदर्भ: पॉपुलर हॅण्ड्बूक ऑफ आर्कियोलॉजी

चित्र: बिब्लिकल आर्कियोलॉजी सोसाइटी और विकिपिडिया

Post a Comment

0 Comments